Hindi News / बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग

सरायकेला में हिमांशु हत्याकांड का विरोध : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग

Edited By:  |
saraikela mein himanshu hatyakand ka virodh

सरायकेला: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया है. बीजेपी ने सड़कों पर उतरकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है. आदित्यपुर बाजार बंद कराकर हत्याकांड का जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा किसभी आरोपियों को सख्त सजा मिलने तक आंदोलनजारी रहेगा.

बीजेपी कार्यकर्ताओं नेबाजार में घूमकर कई दुकानों को कराया बंद

आदित्यपुर में हिमांशु हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है, शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाजार में घूमकर कई दुकानों को बंद कराया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक हिमांशु के सभी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और उन्हें कड़ी सजा नहीं मिलती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सिर्फ बंद तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से मामले की त्वरित सुनवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, आज पूरे दिन बाजार क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल हुए.