सरायकेला : सीएम हेमंत सोरेन ने वीर सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,शोक में डूबा जिलिंगगोड़ा गांव
सरायकेला:पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन को गुरूवार को अंतिम विदाई दी गई. सीएम हेमंत सोरेन उनके पैतृक आवास जिलिंगगोड़ा गांव पहुंचे. सीएम ने चंपई सोरेन के पोते को नम आंखों से विदाई दी. हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.वीर सोरेन के असामयिक मौत सेपूरा गांवगहरे शोक मे डूबा हुआ है.हेमंत सोरेन वीर सोरेन केअंतिम संस्कार में विशेष रूप से शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी दिवंगत वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
इस दौरानहेमंत सोरेन काफी भावुक नजर आये, उन्होंने चंपाई सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय मे धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया. अंत्येष्टि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
वीर सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या उमड़ी भीड़ ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. बता दें कि वीर सोरेन दोस्तों के साथ कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) घूमने गए थे. जहां बर्फ में मौज मस्ती करने के बाद होटल लौटने के बाद वे अचानक बेहोश हो गए. अनन-फानन में उन्हें अस्पताललाया गया था, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.