Live

सरायकेला

सीआरपीएफ जवानों ने लगाए पौधे,हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाने का संकल्प

A
archana singhलेखक

सरायकेला: खरसावां जिले मेंविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन द्वारा शुक्रवार को पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया.सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का संकल्प लिया.

पर्यावरण संरक्षणप्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

इस अवसर पर जवानों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पौधारोपण से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी मिलता है. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का भी संकल्प लिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें