सरायकेला : आपसी रंजिश में फायरिंग,गोली लगने पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Edited By:  |
saraikela

सरायकेला:पूर्वी सिंहभूम जिले के आदित्यपुरमें आपसी रंजिश में फायरिंग हुई है.इस घटना में एक युवक को गोली लग गई है,जिसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है.आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. बताया जा रहा है कि सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के पास वर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था.देखते ही देखते बहस हिंसक झड़प में तब्दिल हो गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों का निशाना आशीष नाम के युवक पर था, लेकिन गोली 22 वर्षीय राजवीर सिंह को लगी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. घायल राजवीर को तत्काल जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया.जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की.

पुलिस ने बताया कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है.