Live

सांसद ढुल्लू महतो को बड़ी राहत

धनबाद की एमपी एमएलए कोर्ट ने एक मामले में किया बरी

A
archana singhलेखक

धनबाद:बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो 6 साल पुराने मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हाजरि लगाई. मामले में आपसी समझौता के आधार पर कोर्ट ने ढुल्लू महतो को बरी कर दिया है. न्यायालय पहुंचे सांसद ने ने कहा कि राजनीति प्रतिशोध के कारण उन पर कई मुकदमे किए गए थे. जो कि एक-एक कर खत्म हो रहे हैं.



पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने डुमरी से विधायक जयराम महतो पर बड़ा हमला बोला है. कहा कि जो प्रभु श्री राम और राम के भक्त पर टिप्पणी करे उसे विनाश काले विपरीत बुद्धि कहेंगे. वहीं,आगे उन्होंने धनबाद में विकास की गति को आगे बढ़ाने की बात कही.

धनबाद से कुंदन विश्वकर्मा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें