Live

12लाख के जेवर के साथ तीन अरेस्ट

अंतर जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

A
Anurag Goelलेखक

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के स्वर्णाभूषण और रुपए के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंतर जिला चोर गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है।

समस्तीपुर सदर डीएसपी मो० एसएच फखरी ने बताया कि जिले के एनएच बंगरा और ताजपुर थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्रों में घटित हुए चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए समस्तीपुर एसपी ह्रदय कांत के निर्देश पर टीम गठित की गयी थी। उन्होनें बताया कि एसआईटी टीम ने रविवार को बंगरा थाना क्षेत्र के वायरलेस चौक के पास से अंतर जिला चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के रुदहा निवासी और स्वर्गीय वैद्यनाथ ठाकुर के पुत्र सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार की निशानदेही पर उसके दो अन्य सहयोगी को भी पुलिस ने दबोच लिया। जिनकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले कांटी थाना क्षेत्र के लश्कारी कलवारी वृजकिशोर राम के पुत्र कुमोद राम एवं अहियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विनोद साह के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है।

सदर डीएसपी मो० एसएच फखरी ने बताया कि पुलिस ने उन सभी के पास से लगभग 12 लाख रुपए की अनुमानित मूल्य के विभिन्न तरह के कुल 52 स्वर्ण आभूषण, एक लाख 80 हजार रुपए नगद एवं 4 मोबाइल सेट बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरों और उनके पास से बरामद किए गए स्वर्णाभूषण एवं रुपयों के साथ ही पुलिस ने एक बड़े अंतर जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

समस्तीपुर से कैसर खान की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें