Live

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर पर भिड़ा दी पिस्टल

बोला- जल्दी मेरे बैग में डालो 17 लाख रुपये, लेकिन फिर बदला सीन और ...

A
Anurag Goelलेखक

SAMASTIPUR :समस्तीपुर में बीच बाजार नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर इलाहाबाद बैंक में कुछ अपराधी घुस गये। एक ने ब्रांच मैनेजर पर पिस्टल भिड़ाया और कहा जल्दी से मेरे बैग में 17 लाख रुपये डाल दो। लेकिन इस बीच सारा सीन बदल गया और देखते ही देखते अपराधी बैंक से भाग खड़े हुए लेकिन एक को दबोच लिया गया। बिहार की इमरजेंसी डायल सेवा 112 पर डॉयल करते ही पुलिस पहुंच गयी और अपराधी को धर दबोचा गया।

शहर के राम बाबू चौक पर स्थित इंडियन बैंक डकैती की घटना आज उस समय विफल हो गयी जब बैंक कर्मियों और सुरक्षा गार्ड ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। अपराधी के पास से लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार आज शाम करीब चार बजे कुछ बदमाश ग्राहक के तौर पर बैंक में घुसे और सोफे पर बैठ गए। कुछ देर बैंक के अंदर वॉच किया और फिर ब्रांच मैनेजर आशीष कुमार को बंधक बनाना चाहा, लेकिन इसी बीच बैंक स्टाफ और सुरक्षा गार्ड की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने एक बदमाश को धर दबोचा लेकिन इसी बीच उसके अन्य साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहे।पकड़े गए बदमाश के पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि बैंक कर्मियों ने बदमाश की गिरफ्तारी की सूचना नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स चंद मिनटों में बैंक पहुंची और बदमाश और उसके पास से बरामद हथियार को कब्जे में ले लिया। उधर बैंक लूट की कोशिश और एक लुटेरे के पकड़े जाने की खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। हजारों की संख्या में लोग बैंक के बाहर जमा हो गए और गिरफ्तार लुटेरे को जनता के हवाले करने की मांग करने लगे। इस दौरान बैंक के बाहर खड़े आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।खबर लिखे जाने तक हजारों की संख्या में लोग बैंक के बाहर जमा थे और पुलिस भीड़ के छटने के इंतजार में बैंक में ही मौजूद है।

समस्तीपुर से कैसर खान की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें