मनीष जायसवाल की पहल : रामगढ़ के सिद्धू कान्हो मैदान में कराया 101 जोड़े का सामूहिक विवाह, राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल
रामगढ़: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने समाजिक कल्याण में मदद का हाथ बढ़ाया. इसी कड़ी में बीजेपी सांसद ने सिद्धू कान्हो मैदान में 101 जोड़े का सामूहिक विवाह कराया.सांसद सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य रूप से शामिल हुए. दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी सिद्धू कान्हू मैदान में अपने लोक गायिका से लोगों को खूब झुमाया. बीते तीन वर्षों से सांसद मनीष जायसवाल लगातार इस सामाजिक पहल को आगे बढ़ा रहे हैं. जिससे न केवल जरूरतमंद परिवारों के सिर से शादी का बोझ कम हो रहा है, बल्कि बेटियों के जीवन में खुशियां भी लौट रही हैं.
बता दें कि हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल द्वारा कराए गए 101 जोड़े का सामूहिक विवाह पूरे राज्य एवं देश में प्रशंसा का विषय बना हुआ है.कुल 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया.यह सामूहिक विवाह उत्सव अपने आप में एक एतिहासिक अनोखी पहल है. इस आयोजन के तहत उन गरीब और जरूरतमंद बेटे-बेटियों का विवाह कराया गया है. जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिनके माता-पिता नहीं हैं या जिनके परिजनों के पास शादी कराने की पर्याप्त क्षमता नहीं है.
इस सामूहिक विवाह में 101 जोड़ों को उपहार स्वरूप फ्रिज, अलमारी, बर्तन सेट, वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा, एलईडी टीवी, दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, जूते और सूटकेस प्रदान किए गए.इतना ही नहीं, इस वर्ष नवविवाहित जोड़ों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. सभी 101 जोड़ों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ई रिक्शा भी प्रदान किया गया है, ताकि वे अपने जीवनयापन को सम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ा सके.यह आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक बन रहा है.