Hindi News / ACB पर कड़ा प्रहार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे...

साहिबगंज : ACB पर कड़ा प्रहार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By:  |
sahebganj

साहिबगंज:बरहरवा प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. दुमका एसीबी की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

ACB ने पहली ही पोस्टिंग में नंदन कुमार को उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति JSSC-CGL 2023 परीक्षा के माध्यम से हुई थी. जानकारी के अनुसार बरहरवा प्रखंड के डीलरों से प्रत्येक माह 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी. इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि एमओ नंदन कुमार सभी डीलरों पर पैसे जमा करने का दबाव बना रहे थे, जिससे डीलरों में काफी नाराजगी थी.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की. तय योजना के अनुसार आलमगीर आलम को 40 हजार रुपये देकर एमओ के पास भेजा गया. जैसे ही उन्होंने पैसे सौंपे, पहले से घात लगाए एसीबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया.