Live

सहरसा में अपराधियों की खैर नहीं !

DM-SP ने कर दिया इंतजाम, पुलिस अब रखेगी पल-पल नजर

A
Anurag Goelलेखक

SAHARSA :सहरसा जिले में अब अपराधियों की खैर नहीं।पुलिस अब इन पर पैनी नजर रखेगी। डीएम आनंद शर्मा और एसपी लिपि सिंह ने अब इसका इंतजाम कर दिया है। जी हां अब चौक -चौराहों को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है। सदर थाना से इसे कंट्रोल किया जाएगा। जहां कोई असमाजिक गतिविधियां दिखेंगी तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी।

डीएम आनन्द शर्मा एवं एसपी लिपि सिंह ने संयुक्त रूप से सदर थाना में बनाए गए CCTV कंट्रोल रूम का आज फीता काटकर उद्घाटन किया। शहर में अब तीसरी आंख से निगरानी की जाएगी। इसके लिए शहर के 30 प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है। वहीं 18 अन्य चौक-चौराहों को भी चिन्हित किया गया है जिस पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।ताकि अपराधकर्मियों पर पैनी नजर रखी जा सके।

शहर के 30 चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है जिसका कंट्रोल रूम सदर थाना परिसर में बनाया गया है।जहां 24 घंटे पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। वहीं 18 चौक चौराहे पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी प्रक्रिया तेज हो गई है। जल्द ही शहर के कुल 48 चौक चौराहे को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा।

उद्घाटन के बाद डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन और नगर निगम के प्रयास से शहर के अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिससे जिला प्रशासन अधिक सजग रहेगी। एसपी लिपि सिंह ने असमाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कह दिया कि जो भी गलती करेंगे वो पुलिस के चंगुल से अब नहीं बच पाएंगे।

सहरसा से मो. शौकत अली की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें