सैफई में CM नीतीश कुमार
नेताजी को दी श्रद्धांजलि, अखिलेश यादव को बंधाया ढांढस
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैफई पहुंच कर नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर उन्होंने नेताजी के बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिल कर उन्होंने ढांढस बंधाया। पूरे परिवार वालों से मिलकर सांत्वना प्रकट करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने दु:ख की इस घड़ी में घैर्य धारण करने की बात कही।
सीएम नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव के परिजनों से मिल अपनी संवेदना प्रकट की। नीतीश कुमार के साथ केसी त्यागी समेत जेडीयू के और नेता भी थे। नीतीश कुमार लालू की बेटी और मुलायम परिवार की बहू राजलक्ष्मी यादव और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल से भी मिले।
सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि मुलायम सिंह का न रहना यूपी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए नुकसान है। हम सब काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सब लोग मिल कर चलें, लेकिन अभी ये बात करना सही नहीं, अभी ये दुख की घड़ी है। हमने पहले भी कोशिश की थी सबको जोड़ने की, हम चाहते हैं ज्यादा ज्यादा लोग एकजुट हो सके। यूपी और बिहार कोई अलग चीज नहीं, हम एक साथ हैं। जब पार्टी जनता दल थी, तब तो हम उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।