सब्जी विक्रेता हत्याकांड का खुलासा : गढ़वा पुलिस ने हथियार समेत तीन अपराधियों को दबोचा,जमीन विवाद में किया था मर्डर

Edited By:  |
sabji vikreta hatyakand ka khulasa

गढ़वा:झारखण्ड के गढ़वा जिले में हुई सब्जी विक्रेता हत्याकांड का भंडरिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है.बताया जा रहा है कि पुराने जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ग्रामीणों ने हाट बाजार में सब्जी बेच रहे एक सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में एसडीपीओ ने भंडरिया थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि बीते 25 फरवरी को जिले के भंडरिया थाना अंतर्गत बिजका बाजार में गोलीकांड की घटना हुई थी. जिसमें सब्जी दुकानदार दीपक चौधरी की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी. उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. जिसके बाद गठित छापेमारी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सूचना तंत्रों के आधार पर इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को मौके से दबोच लिया.

वहीं, इस घटना में प्रयुक्त हथियार एवं दो मोटरसाइकिल को अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया है. उल्लेखनीय है कि यह घटना मृतक एवं सरजू चौधरी के बीच पूर्व से चली आ रही जमीन विवाद में सरजू चौधरी द्वारा शूटरों के माध्यम से अंजाम दी गई थी. हालांकि, पुलिस ने तीन दिन के अंदर मामले का खुलासा कर दिया.