Live

WTC Final 2023

रोहित शर्मा की कप्तानी पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा : ये फैसला मेरी समझ से परे

A
Anurag Goelलेखक

WTC Final 2023 :लंदन के द ओवल में खेले जा रहे WTC फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टेस्ट मैच का पहला दिन कंगारुओं के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के होनहार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ शतक ठोकर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। वहीं, पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा पर भड़के सुनील गावस्कर

WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए हैं। पहले दिन के खेल समाप्ति के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर कप्तान रोहित शर्मा पर खूब भड़के और प्लेइंग 11 को लेकर ही सवाल खड़ा कर दिया।

इस खिलाड़ी की जगह खेलते आर. अश्विन

सुनील गावस्कर ने खिताबी जंग में नंबर-1 टेस्ट स्पिनर आर. अश्विन को प्लेइंग 11 से बाहर करने पर सवाल खड़े किए और कहा कि रोहित शर्मा का ये फैसला समझ से परे है। गावस्कर ने कहा कि आप उनके जैसे प्लेयर को कैसे प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उमेश यादव की जगह आर. अश्विन को टीम में शामिल करना चाहिए था।

'टीम इंडिया ने कर दी बड़ी गलती'

सुनील गावस्कर यहीं नहीं रूके और कहा कि टीम इंडिया ने अश्विन को नहीं खिलाकर बड़ी गलती की है। वे नंबर 1 गेंदबाज हैं। आप उनके जैसे प्लेयर के लिए पिच नहीं देख सकते हैं। आप वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रहे हैं। टीम इंडिया का ये फैसला मेरी समझ से बाहर है।

खब्बू बल्लेबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

गौरतलब है कि आर. अश्विन का रिकॉर्ड बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी शानदार रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खब्बू बल्लेबाजों को 229 बार पवेलियन की राह दिखायी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें