Live

रोहिणी दीदी ही देंगी लालू यादव को किडनी

तेजस्वी ने पटना पहुंच कर दिया कंफर्म, बोले- और भी बहनें चाहती थी लेकिन ...

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :पटना पहुंचकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कंफर्म कर दिया है कि दीदी रोहिणी आचार्या ही पापा लालू प्रसाद यादव को अपना किडनी डोनेट करेंगी। परिवार के अंदर उनका सबसे बेस्ट मैच हुआ है उस आधार पर डॉक्टरों के सलाह पर ये फैसला लिया गया है।

बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली से पटना लौटकर यह कंफर्म कर दिया है कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी अचार्य लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करेंगी। तेजस्वी ने कहा कि दीदी रोहिणी का किडनी सबसे ज्यादा मैच हुआ है हालांकि अन्य लोग भी देना चाहते थे लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर और बेस्ट मैच के आधार पर उन्होंने ही किडनी देने का फैसला किया है। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि सिंगापुर में ही रहती हैं और ऑपरेशन भी वहीं किया जाना है।

बता दें कि लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य हैं वे सिंगापुर में रहती हैं। किडनी डोनेट करने की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। पिता को लेकर रोहिणी भावुक नजर आयीं। उन्होंनें पोस्ट में लिखा कि वो पापा के लिए सब कुछ कर सकती हैं।रोहिणी ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मां-पिता मेरे लिए भगवान हैं. मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं। आप सबों के शुभकामनाओं ने मुझे और मजबूत बनाया है। मैं आप सबके प्रति दिल से आभार प्रकट करती हूं। आप सबका विशेष प्यार और सम्मान मिल रहा है। मैं भावुक हो गई हूं। आप सबको दिल से आभार कहना चाहती हूं।"

वहीं उसी ट्वीट में रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि जिस पिता ने इस दुनिया में मुझे आवाज दी। जो मेरे सबकुछ हैं, उनके लिए अगर मैं अपने जीवन का छोटा सा भी योगदान दे पाती हूं तो मेरा परम सौभाग्य होगा। धरती पर भगवान मां पिता होते है इनकी पूजा सेवा हर बच्चों का फर्ज है। मेरा तो मानना है कि ये तो बस एक छोटा सा मांस का टुकड़ा है जो मैं अपने पापा के लिए देना चाहती हूं। पापा के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। आप सब दुआ कीजिए कि सब बेहतर तरीके से हो जाए और पापा फिर से आप सभी लोगों की आवाज बुलंद करें। शुभकामनाओं के लिए पुनः एक बार आप सबका आभार।

गौरतलब है कि लालू यादव की किडनी का इलाज सिंगापुर के डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले वे जांच के लिए सिंगापुर गये थे। हालांकि कोर्ट के आदेश के मुताबिक वे वापस भारत आ गये थे लेकिन बताया जा रहा है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वे इसी महीने के आखिरी सप्ताह में सिंगापुर जा सकते हैं।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें