Hindi News / शिकायतकर्ता और अधिकारियों ने NCST के सामने रखा अपना पक्ष

रिम्स-2 के निर्माण पर रोक : शिकायतकर्ता और अधिकारियों ने NCST के सामने रखा अपना पक्ष

Edited By:  |
rims-2 nirman par rok

रांची:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने कांके प्रखंड स्थित नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माण पर रोक लगा दी है. सोमवार को आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने कुल 15 मामलों की सुनवाई की. उन्होंने बताया कि रिम्स -2 मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता और अधिकारियों ने अपना-अपना पक्ष रखा. अधिकारियों ने रैयतों की सूची भी उपलब्ध कराई. हालांकि, सूची में यह जानकारी नहीं दी गई है कि कितने रैयतों को कितने डिसमिल भूमि का मुआवजा दिया गया है. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एक माह के अंदर रिम्स-2 के लिए अधिगृहित की गई जमीन, रैयतों को किए गए मुआवजा राशि के भुगतान से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराए. साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जब तक आयोग में इस मामले की सुनवाई चल रही है, तब तक संबंधित भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं कराया जाए.