री-एडमिशन फीस पर बवाल : हजारीबाग के प्राइवेट स्कूलों पर रकम वसूलने का आरोप
हजारीबाग: जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर वर्ष ली जाने वाली री-एडमिशन फीस को लेकर एक बार फिर अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. अभिभावकों का आरोप है कि पहले से पढ़ रहे बच्चों से दोबारा एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है. जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. राहत की बात ये है किजिला शिक्षा अधीक्षक ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया है कि कई प्राइवेट स्कूल नियमों की अनदेखी करते हुए हर साल री-एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं. अभिभावकों ने यह भी बताया कि फीस नहीं देने पर रिजल्ट नहीं देने की बात बता कही जाती है. आरोप है कि अभिभावकों को इस कदरधमकी दी जाती है,जिससे वे मानसिक तनाव में हैं. उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने और फीस पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.