Live

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

राम के तीर से जला रावण, बिहार के जिलों से देखिए 'वध' की तस्वीरें

A
Anurag Goelलेखक

DESK : विजयादशमी में बुराई पर अच्छाई की जीत हो चुकी है। बुराई का प्रतीक रावण, भगवान राम की तीर से धूं-धूं कर जल उठा है। रावण वध कार्यक्रम देखने के लिए विभिन्न जिलों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छपरा, समस्तीपुर, गया, नवादा और सहरसा की तस्वीरें आपको यहां दिखाते हैं।

छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में भारी भरकम भीड़ के बीच रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सारण कमिश्नर पूनम कुमारी , सारण जिला के डीएम राजेश मीणा एसपी संतोष कुमार उपस्थित रहे।

छपरा की तस्वीर--

वहीं समस्तीपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में रावण दहन कार्यक्रम हुआ। रावण दहन से पहले बारिश ने कार्यक्रम में खलल डालने की जरुर कोशिश की। इस वजह से कार्यक्रम को थोड़ा पहले ही संपन्न कराया गया।

समस्तीपुर की तस्वीर --

गया के बोधगया में 2 वर्षों के हुए रावण दहन कार्यक्रम में लगभग 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी । इसके लिए काफी कुछ तैयारियां किया गया था । तैयारियां के बाद आज लगभग शाम 6:00 बजे पुतला में आग लगाकर जलाया गया । हालांकि सुऱक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक तौर पर व्यवस्था थोड़ी ढीली नजर आयी ।

बोधगया की तस्वीर --

नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में राम ने अग्नि बाण चलाकर बुराई के प्रतीक को आग के हवाले कर दिया और देखते ही देखते रावण का पुतला रंगीन आतिशबाजी के बीच खाक हो गया।

नवादा की तस्वीर--

सहरसा के MLT कॉलेज परिसर में लंकापति रावण का पुतला जलाया गया।सहरसा के MLT कॉलेज परिसर में दो साल के बाद सार्वजनिक रूप से रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी भरकम भीड़ के बीच रावण वध कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सहरसा की तस्वीर --

नवादा से सन्नी भगत

बोधगया से राजेश कुमार

सहरसा से शौकत

छपरा से जाकिर अली

समस्तीपुर से कैसर खान की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें