राष्ट्रव्यापी हड़ताल : देवघर में नए श्रम कानून के विरोध का दिखा व्यापक असर, सरकार पर शोषण करने का आरोप

Edited By:  |
rastrwayapi hadtal

देवघर:केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला.संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले के सभी बैंक एवं बीमा सेक्टर में कामकाज पूरी तरह से ठप है. जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा.

भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सभी इकाइयों ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया. कर्मचारी संघ के सचिव विश्वनाथ तिवारी ने कहा कि लगातार विरोध के बावजूद केंद्र सरकार कॉरपोरेट निर्देशित नीतियों को लागू करने पर अड़ी है. जिससे आम जनता का शोषण हो रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि खराब होती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला के विरोध में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र फेडरेशनों और एसोसिएशनों के संयुक्त मंच ने यह निर्णायक कदम उठाया है. हड़ताल के कारण आज वित्तीय गतिविधियां दिनभर प्रभावित रहीं.