राष्ट्रव्यापी हड़ताल : रामगढ़ में श्रम कानून चार लेबर कोर्ड का विरोध, ट्रेड यूनियन ने कराया काम बंद
रामगढ़: जिले के बरका सयाल क्षेत्र भुरकुंडा सयाल उरीमारी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन संयुक्त ट्रेड यूनियन ने काम बंद कराया. सड़कों पर उतरकर संयुक्त मोर्चा ने केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी काला कानून का जमकर विरोध किया. वहीं, हड़ताल को सफल बनाने को लेकर 90 प्रतिशत मजदूरों ने आज काम ठप कर दिया और मोदी सरकार के कानून का विरोध कर रहे.
रामगढ़ जिले में आज कोयला प्रोडक्शन सहित अन्य कंपनियों का काम पूरी तरह से ठप हो गया है. ट्रेड यूनियन मजदूरों ने चार लेबर कोड रद्द करने की मांग कर रहे हैं. मजदूरों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए श्रम कानून चार लेबर कोर्ड मजदूरों के विरोध में है. जियके विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा आज देशव्यापी हड़ताल किया जा रहा है. मजदूरों ने बताया कि सरकार की नीतियों के अनुसार आने वाले दिनों में हर एक चीज आउटसोर्सिंग में चला जाएगा और धीरे-धीरे प्राइवेट हो जाएगा.