Hindi News / बिहार की तीन विभूतियों को राष्ट्रपति के हाथों मिला पद्मश्री

राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह : बिहार की तीन विभूतियों को राष्ट्रपति के हाथों मिला पद्मश्री

Edited By:  |
rashtrapati bhawan mein samman smaroh

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान प्रदान किया गया. समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

लोकनृत्य को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले लोक कलाकार विश्वबंधु को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया गया. उनके योगदान को भारतीय लोक संस्कृति के लिए ऐतिहासिक बताया गया.

भोजपुरी लोकसंगीत को नई पहचान देने वाले भरत सिंह भारती को भी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया. उनके गीतों ने भोजपुरी संस्कृति को देशभर में लोकप्रिय बनाया.

कृषि विज्ञान और किसानों के विकास के लिए समर्पित डॉ.गोपाल जी त्रिवेदी को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया. कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किए जाने की बात कही गई.

इसके अलावा हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Dharmendra को भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया. उनकी ओर से उनकी पत्नी और अभिनेत्री Hema Malini ने सम्मान ग्रहण किया. इस दौरान समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ सभी सम्मानित हस्तियों का अभिनंदन किया.

केंद्र सरकार की ओर से जारी पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में बिहार की इन हस्तियों के नाम शामिल होने से राज्य में खुशी की लहर है. कला, लोकसंस्कृति और कृषि जगत से जुड़े लोगों ने इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है.