Live

शर्मनाक

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार, थाने में FIR दर्ज

S
Shruti Prakashलेखक

बेड़ो : मांडर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय एक सी दिव्यांग मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सोमवार की शाम को मांडर बाजारटांड़ निवासी आरोपी युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी के अनुसार घटना एक सप्ताह पूर्व 10 नवंबर की है। तब पीड़िता दिन में करीब 12 बजे अपने घर के नजदीक ही घूम रही थी। इसी क्रम में वहां आरोपी युवक पहुंचा और युवती को पकड़कर जबरन अपने साथ बगल के ही खाली पड़े एक घर के कमरा में ले जाकर दुष्कर्म किया। और चाकू दिखा कर धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार दुंगा. घटना के दौरान पीड़िता के परिवार के लोग बाहर गये हुए थे। वापस आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी उन्हें दी। उसके बाद मामले को लेकर आरोपी के विरुद्ध मांडर थाना में पिडीता की दीदी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। पिडीत युवती का पुलिस ने सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई . वही पुलिस के मुताबिक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है और वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी किया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें