रांची में सनसनी : पुंदाग ओपी इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Edited By:  |
ranchi mein sansani

रांची: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में नाबालिग युवक का शव बरामद हुआ है. शव देखने के प्रतीत हो रहा है कि युवक की चाकू से गोदकर और लाठी से पीटकर बेरहमी से हत्या की गई है. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के मकसद से शव को चार मंजिले से फेंक दिया गया है.

दो जनवरी से लापता था युवक

घटना के बारे में बताया जा रहा है किपुंदाग ओपी इलाके में पंडरा मुस्लिम बस्ती के रहने वाले पेंटर नाबालिग वसीम मंसूरी की हत्या की गई है. युवक 2 जनवरी से ही लापता था, जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ है. मृतक के परिजनों ने वसीम के गुमशुदगी की जानकारी पंडरा ओपी में भी दी थी. वहीं, युवक के परिजन जब आज उसे ढूंढते हुए पुंदाग इलाके के निर्माणाधीन अपार्टमेंट पहुंचे तो वहां युवक का शव मिला. मृतक के पिता ने बताया कि वसीम का किसी से कोई विवाद नहीं था.

एफएसएल टीमएविडेंस क्लेक्ट करने पहुंची

घटना की जानकारी के बाद हटिया डीएसपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. मौके से सभी साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट किया गया. वहीं, इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश और हत्या की वजह खंगालने में जुट गई. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.