Hindi News / पुराना विधानसभा घेराव करने निकले सदस्यों को प्रशासन ने किया डिटेन

रांची पुलिस और ABVP में नोंक-झोंक : पुराना विधानसभा घेराव करने निकले सदस्यों को प्रशासन ने किया डिटेन

Edited By:  |
ranchi mein police or abvp mein nok jhok

रांची:राजधानी रांची के पुराने विधानसभा के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और पुलिस बल के बीच जमकर नोक झोंक और हंगामा का नजारा देखने को मिला.जिसके कारण काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा. दरअसल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने तय कार्यक्रम के तहत पुराना विधानसभा परिसर से पैदल मार्च करते हुए नए विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस प्रशासन वहां पहुंच गई उसके बाद सभी को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया और पुलिस वाहन में जबरन डालने की कोशिश की गई. इस दौरान पुलिस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के बीच जमकर नोंक-झोंक हो गई.

छात्रों का कहना है कि वह जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी मामले को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए पैदल मार्च करने वाले थे,लेकिन उससे पहले पुलिस बल प्रयोग करते हुए उन्हें वहां जाने से मना कर दिया गया. उनका कहना है कि सरकार विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ियां हुई है उसको लेकर सरकार छात्रों को न्याय देने के मूड में नहीं है. इसी कारण वह सरकार को जगाना चाहती है. सरकार की ओर से न्याय देने की बजाय उन्हें पुलिस बल का सामना करना पड़ रहा.