Live

रांची में NEET और JPSC पर भारी हंगामा

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी,एक मीडियाकर्मी घायल

A
archana singhलेखक

रांची:बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर गुरूवार को जमकर पत्थरबाजी हुई है. नीट पेपर लीक मामले के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे थे. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई. दोनों तरफ से पत्थर फेंके गए.पत्थरबाजी में एक मीडियाकर्मी घायल हो गये हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया. इस दौरान पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के साथ जमकर लाठी-डंडे भी चले.बीजेपी कार्यालय के बाहर तनाव की स्थिति बन गई. कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर भी फेंके गए. जिसके बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आपस में भिड़ गए. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है .

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें