Live

रांची में बदमाशों का तांडव

पंडरा में शराब दुकान के शटर पर पेट्रोल छिड़ककर लगायी आग,घटना CCTV में कैद

A
archana singhलेखक

रांची:राजधानी में अपराधियों का तांडव चरम पर है. आए दिन कोई ना कोई घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से चलते बनते हैं. ताजा मामलापंडरा ओपी क्षेत्र का है. जहां शरारती तत्वों द्वारा एक शराब दुकान को निशाना बनाते हुए आगजनी करने की कोशिश की गई. बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक स्कूटी से शराब दुकान के पास पहुंचा और दुकान के शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझ जाने से दुकान को कोई नुकसान नहीं पहंचा है. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

इलाके में मची अफरा-तफरी

रांची के पंडरा स्थित एक वाइन शॉप में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह एक युवक स्कूटी से पहुंचा और दुकान के शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत रही कि आग ज्यादा दूर तक नहीं फैली और दुकान को किसी तरह का बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया.

आरोपी की गतिविधियांसीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड

आगजनी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी की गतिविधियां साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्कूटी सवार आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है. आगजनी के पीछे की वजह क्या है, इसका भी पता लगाया जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें