रांची में अतिक्रमण का विरोध
HEC की जमीन से झुग्गी झोपड़ी हटाने की कवायद जारी,विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज
रांची: बिरसा चौक से सेटेलाइट चौक तक एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कवायद लगातार दूसरे दिन भी जारी है. जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही. चईसी की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए झुग्गी झोपड़ी और घरों को ध्वस्त किा जा रहा. इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय विस्थापित और आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए. इस दौरान कार्वाई में बाधा डालने पर पुलिस बल ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी.
प्रशासन की ओर से लगातार माइकिंग कर अवैध रूप से बसे लोगों को झुग्गी झोपड़ी और घर खाली करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने की चेतावनी दी गई थी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल और मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं. हालांकि स्थानीय लोग सरकार विरोधी नारों के साध विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. स्थानीय पार्षद नीलम चौधरी अतिक्रमणकारियों का समर्थन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि एचईसी की आड़ में राज्य सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही. अतिक्रमण से नाराज लोगों ने बाईपास रोड जाम कर दिया है. जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।