Hindi News / असामाजिक तत्वों ने किया शिवलिंग खंडित,दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

रांची के कांके में संवेदनशील घटना : असामाजिक तत्वों ने किया शिवलिंग खंडित,दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Edited By:  |
ranchi k kankey mein sanwedansil ghatna

रांची:शहरके कांके थाना क्षेत्र में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक संवेदनशील घटना सामने आई है. संग्रामपुर गांव स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा शिवलिंग को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही कांके पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू में जुट गई है.

कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर शिवलिंग को खंडित अवस्था में देखा गया. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए. लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का जायजा लिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है.

पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है. दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.