Live

Jharkhand News:

रांची में महिला सुरक्षा को लेकर हरकत में जिला प्रशासन, ट्रैफिक एसपी और डीटीओ ने की ऑटो एसोसिएशन के साथ बैठक

M
manish kumar raiलेखक

रांची। हाल के दिनों में रांची में ऑटो में सवार एक युवती के साथ हुई आपराधिक घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गई है। इसी कड़ी में आज ट्रैफिक एसपी, डीटीओ और ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की गई।

बैठक में ऑटो चालकों को महिला सवारियों के प्रति जिम्मेदारी का अहसास दिलाते हुए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए। तय हुआ कि हर ऑटो में चालक का नाम, मोबाइल नंबर और वाहन संख्या स्पष्ट रूप से चस्पा किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही महिला सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑटो में GPS लगाने की योजना और ड्राइवर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को भी तेज किया जाएगा ।

वही ट्रैफिक एसपी ने कहा की हमारा फोकस है कि महिलाएं खुद को ऑटो में सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा सभी ड्राइवरों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। साथ ही डीटीओ ने भी वाहनों की फिटनेस और चालकों की पहचान अब और सख्ती से जांची जाएगी। उन्होंने कहा महिला सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन की यह पहल सराहनीय है, लेकिन इसका असली असर तभी दिखेगा जब जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पूरी तरह पालन होगा।

रांची से नैयर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें