रांची दौरे पर केंद्रीय मंत्री : मनोहर लाल खट्टर ने की समीक्षा बैठक,विभिन्न योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी
रांची: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में झारखंड राज्य के शहरी विकास एवं विद्युत क्षेत्र की समीक्षा बैठक हुई. बैठक मेंसूबे के मंत्री सुदिव कुमार सोनू शामिल हुए. इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि शहरी और ऊर्जा को लेकर रिव्यूज मिटिंग हुई. उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्रत्येक जिला में आवास बनाया जाएगा. तीन बड़े कूड़े का ढेर पर भी बातचीत हुई. रांची, धनबाद और जमशेदपुर में है उसे हटाया जाएगा. सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर फ्री देने की भी बात हुई है.
मनोहर लाल ने बताया किअर्बन चैलेंज फंड के लिए 7600 करोड़ रुपए दिए जायेंगे. 30 हजार आदिवासी इलाकों में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. डीवीसी इलाकाें में छह जिला आते है ट्रांसमिशन को मजबूत किया जाएगा.
वहीं, मंत्री सुदीव कुमार सोनू ने बताया कि केंद्र सरकार के साथ हमारी सार्थक बातचीत हुई है. झारखंड की भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए डीवीसी को लेकर बात हुई. डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन पर बातों को रखा गया.