Live

JHARKHAND NEWS

रांची के बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने बालू की किलत पर झारखंड सरकार पर साधा निशाना

S
Shruti Prakashलेखक

रांची : झारखंड में बालू की किलत को लेकर बीजेपी के रांची विधायक सीपी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब-तब राज्य में बालू की किलत हो जाती है। सीपी सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि बालू की कालाबाजारी और किल्लत अब चरम पर पहुँच चुकी है।सीपी सिंह ने कहा, "पिछले पांच सालों से लोग बालू की किलत से जूझ रहे हैं। पहले रघुवर दास की सरकार में एक ट्रक बालू ₹4000 में मिलता था, जबकि अब वही ट्रक ₹40000 में मिल रहा है, और वह भी खुशामद करने के बाद। या तो बालू यहां से गायब हो रही है या दूसरे राज्यों में चली जा रही है। इस कारण आम आदमी को बहुत ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है।" उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ी आपत्ति जताई और बालू संकट के समाधान की मांग की।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें