रांची
विधायक सीपी सिंह और मेयर रोशनी खलखो ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास
रांची:बीजेपीविधायक सीपी सिंह और मेयर रोशनी खलखो ने शहर की विकास योजनाओं और जन सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल किया है. इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड-13 में रांची नगर निगम की दो योजनाओं का शिलान्यास किया. इस क्रम में उन्होंने वार्ड-13 स्थित सुषमा आरती के घर के पीछे से सफायर अपार्टमेंट तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य और श्री रामहरि गार्डन के पास मकचुंद टोली में आरसीसी नाली व स्लैब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड-13 के पार्षद पवन तिर्की, अविचल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।