Hindi News / विधायक लुईस मरांडी और सुदीप गुड़िया ने एमपी के बालाघाट में आदिवासी बच्चों...

रांची : विधायक लुईस मरांडी और सुदीप गुड़िया ने एमपी के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर केंद्र को ठहराया जिम्मेवार

Edited By:  |
ranchi

रांची:झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में गुरूवार को विधायक लुईस मरांडी और सुदीप गुड़िया ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए लुईस मरांडी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर आदिवासियों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया. उन्होंने मध्य प्रदेश के बालाघाट में तीस आदिवासी बच्चों की मौत की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि इस मामले में मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज आदिवासी समाज के सर्वमान्य नेता हैं.

पत्रकारों से बातचीत में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि बालाघाट की घटना मध्य प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की शिथिलता से न्यायालय को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा,यह वहां की सरकार के शर्म का विषय है.