रामगढ़ : पतरातु हेसला पंचायत में स्थित टाइप-2 क्वार्टर से हटा अतिक्रमण,जियारडा की जमीन पर था अवैध निर्माण

Edited By:  |
ramgarh

रामगढ़:जिले के पतरातु हेसला पंचायत में स्थित टाइप-2 क्वार्टर से अतिक्रमण हटाया गया. यह जमीन पूर्व में पीटीपीएस की थी जिसे हस्तांतरित करते हुए जियारडा को दे दिया गया है. इसे लेकर लगातार स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था. टाइप-2 क्वार्टर में रह रहे लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दर्ज किया गया था. लेकिन, कोर्ट का फैसला इन लोगों के पक्ष में नहीं आया. केस जियारडा के पक्ष में डिग्री होते ही आज एसडीएम अनुराग तिवारी, पतरातु प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया सहित भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया. बताया जा रहा है किआने वाले समय में जितने भी लोग अवैध रूप से जियारडा की जमीन या क्वार्टर में रह रहे हैं उन सभी को हटाया जाएगा.