रामगढ़ में शव मिलने पर सनसनी : फोर लेन पर दो युवकों की मिली लाश,संदेहास्पद मौत की आशंका
Edited By:
|
Updated :16 Jun, 2026, 01:01 PM(IST)
रामगढ़:जिले के भदानीनगर बनगड्ढा स्थित फोर लेन पर सड़क किनारे दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक युवक की पहचान सौंदा डी जयनगर अमरजीत भुंईया दूसरा सोनू कुमार रूप में हुई है. लोग इसे संदेहास्पद मौत के रूप में देख रहे हैं, लोगों का कहना है कि अगर सड़क हादसा हुआ है तो घटनास्थल पर बाइक जरूर बरामद मौजूद रहती. लोग संदेहास्पद मौत की आशंका जता रहे हैं.
इधर, घटना की सूचना पर भदानी नगर थाना प्रभारी अख्तर अली पुलिस दल बल के साथ पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गए है. सुबह-सुबह गांव के लोगों को सड़क किनारे शव पर नजर पड़ी थी.