Hindi News / नहाने के क्रम में पानी की तेज धार में डूबे दो बच्चे,बच्चों की...

रामगढ़ में दर्दनाक घटना : नहाने के क्रम में पानी की तेज धार में डूबे दो बच्चे,बच्चों की तलाश जारी

Edited By:  |
ramgadh mein dardnak ghatna

रामगढ़: जिले में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. रामगढ़ बिजुलिया और किशन नगर के तीन स्कूली बच्चे घर से बिना बताए दामोदर नदी में नहाने के क्रम में पानी की तेज धार में डूबने लगे. जिसे देख वहां मौजूद मजदूर और स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, जिसमें से एक बच्चे आयुष कुमार तिवारी को बचा लिया गया.वहीं, पानी की तेज धार और गहराई होने के कारण दो बच्चे 13 वर्षीय प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय बैभव कुमार नदी की तेज धार में बह गया. बच्चों को खोजने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

जिला प्रशासन द्वारा नदी में बहाव कम करने के लिए पतरातू डैम के पानी को बंद करवाकर गोताखोरों को सूचना दिया गया. वहीं, गोताखोर और दर्जनों स्थानीय लोग नदी में गोताखोरी कर बच्चों कों खोजने में जुटे हुए है.

घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ नदी तट पर जुटने लगी. आस-पास के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना बच्चों के परिजनों और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मांडू तृप्ति विजया कुजूर,अंचलाधिकारी रामगढ़ सदर रमेश कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. इधर,बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.