Hindi News / भदानीनगर ग्राम पाली में मलेरिया से 2 सगे भाई की मौत,मां की स्थिति...

रामगढ़ : भदानीनगर ग्राम पाली में मलेरिया से 2 सगे भाई की मौत,मां की स्थिति गंभीर,सदर अस्पताल रेफर

Edited By:  |
ramgadh

रामगढ़:जिले के भुरकुंडा भदानी नगर क्षेत्र के पाली पंचायत के सुद्दी पार गड़ा गांव मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो गई है. दोनों सगे भाई थे जिनकी मौत हुई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. मामले पर सिविल सर्जनडॉक्टर अनिल कुमार से मिडिया द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले का जांच पड़ताल जारी है. रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगा.

मृतक बच्चों की बहन ने बताया कि एक सप्ताह पहले किशून बीमार था तो उसे भुरकुंडा में किसी डाक्टर से दिखाया गया. जांच में मलेरिया और टाइफड निकला. ठीक तीन दिन बाद उसके छोटे भाई की भी तबियत ख़राब हो गई जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए भुरकुंडा में खून जांच करवाया तो उसे भी मलेरिया और टाइफड निकला. इसके बाद बुधवार दोपहर को किशून,साहिल और मां संगीता देवी की ज्यादा तबियत बिगड़ी गई. जहां किशनू की मौत हो गई. गांव वालों ने साहिल और मां संगीता देवी को रामगढ़ ले जाने लगे तभी रास्ते में ही साहिल की भी मौत हो गई. वहीं,मां संगीता देवी को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.

बताया जाता है दोनों भाई राजकीय उच्चक्रमित मध्य विद्यालय लपगा में पढ़ते थे. साहिल 5 वीं और किशून 9 वीं क्लास का छात्र था.

घटना की जानकारी मिलते ही पतरातु के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता और प्रखंड चिकित्सा विभाग के लोग पहुंचे. वहीं, मनोज गुप्ता ने गांव में जांच शिविर लगवाया जहां पुरे गांव के लोगों का जांच किया गया.

बीडीओ मनोज गुप्ता ने सरकारी लाभ दिलाने का बरोसा दिलाया है. मृतक के पिता शंकर बेदिया उड़ीसा में किसी फैक्ट्री में काम करता है घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे. जहां दोनों बेटों की मौत का ग़हरा सदमा ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया.