राज्यसभा चुनाव
परिमल नथवानी की ऐतिहासिक जीत पर बाबूलाल मरांडी बोले-राज्य का करेंगे विकास
रांची:झारखंड में दो सीटों पर हुएराज्यसभा चुनाव में बीजेपी समर्थितनिर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी की ऐतिहासिक जीत हो गयी है. उन्हें कुल 28 वोट मिले, जबकि कुल मतदान में 3 वोट को रद्द कर दिया गया.
जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी ने खुशी जताते हुए कहा कि राज्यसभा के मतदाता राज्य के विकास के लिए सोच रहे हैं, इसलिए उन्होंने परिमल नथवानी को तीसरी बार झारखंड से राज्यसभा सांसद बना कर भेजा है. वहीं, उन्होंने सभी विधायक मतदाताओं का आभार जताया. साथ ही ये भी कहा कि आने वाले समय में परिमल नथवानी अपने कार्यकाल में राज्य का विकास करेंगे. वहीं, बीजेपी के तमाम नेताओं में उत्साह का माहौल है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।