Live

राजनीतिक घटनाक्रम

कोडरमा में होगा सियासी बदलाव, जानिए किसने किया जेएमएम में शामिल होने का ऐलान

A
archana singhलेखक

कोडरमा:कोडरमा जिले की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल सकता है. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता आगामी 5 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित दौरे के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण करेंगी.इसी क्रम में आज शालनी गुप्ता ने झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू के मौजूदगी में समर्थक मिलन समारोह का आयोजन कर जेएमएम में शामिल होने की घोषणा कर दी है.

शालनी गुप्ता केइस फैसले को कोडरमा की राजनीति में अहम माना जा रहा है. बताए किशालिनी गुप्ता ने 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर आजसू पार्टी से चुनाव लड़ी थीं. वहीं, 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरते हुए 70 हजार से अधिक वोट हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था. जिससे क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ सामने आई थी.

कुल मिलाकर 5 फरवरी को होने वाला यह सियासी घटनाक्रम आने वाले चुनावी परिदृश्य पर दूरगामी असर डाल सकता है और कोडरमा की राजनीति में नई दिशा तय कर सकता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें