Hindi News / जामताड़ा में बिलासपुर रेल जीआरपी और मिहिजाम पुलिस की छापेमारी

रेल यात्रियों से आभूषण चोरी मामले में कार्रवाई : जामताड़ा में बिलासपुर रेल जीआरपी और मिहिजाम पुलिस की छापेमारी

Edited By:  |
rail yatra se abhusan chori mamle mein karwai

जामताड़ा: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल जीआरपी एवं मिहिजाम पुलिस की संयुक्त टीम ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के मालपाड़ा श्मशान रोड स्थित राजकिशोर साह के घर पर कई घंटे तक छापेमारी की. दरअसल,बिलासपुर रेल पुलिस को सूचना मिली थी कि रेल यात्रियों से चोरी हुए सोना-चांदी सहित महंगे आभूषणों को खरीदकर दोबारा तैयार कर ज्वेलरी दुकान के माध्यम से बेचा जाता था. इसी सूचना पर रेलवे पुलिस और जामताड़ा पुलिस ने राजकिशोर साह के घर पर छापेमारी की.हालांकि, घंटों छापेमारी के बाद भी पुलिस को कोई सामान हाथ नहीं लगी ना ही आरोपी को हिरासत में लिया गया.

बिलासपुर रेल थाना प्रभारी विश्वनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि रेलवे यात्रियों के आभूषण चोरी मामले में जांच पड़ताल की गई.इसी मामले में बिलासपुर से छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें चार महिलाएं और दो पुरूष शामिल है.जो बिलासपुर यात्री ट्रेनों में यात्रियों के आभूषणों को चोरी किया करते थे.

गिरफ्तार सभी छह अभियुक्त मिहिजाम हिल रोड का रहने वाला है और शमसान रोड निवासी ज्वेलरी दुकानदार को बेचने का आरोप है.इसी कड़ी में सूचना के आधार पर मिहिजाम में छापेमारी की गई. छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम नेकहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.