रघुवर दास ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र : JPSC,JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं में CBI जांच की मांग
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जेपीएससी,जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.
मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रघुवर दास ने कहा कि राज्य में लंबे समय से जेपीएससी,जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं और अभ्यर्थी लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे. पू्व सीएम ने बताया कि इस मुद्दें को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ई-मेल के माध्यम से पत्र भी भेजा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदिवासी, मूलवासी और झारखंडवासी छात्रों की स्थिति से व्यथित होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है.
रघुवर दास ने कहा कियह पत्र ना तो पूर्व मुख्यमंत्री के नाते लिखा गया है ना किसी राजनीतिक दल के नाते. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने छात्र जीवन का संघर्ष याद है. उन्होंने छात्रों के दर्द को समझते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है किजेपीएससी,जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में सामने आई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराया जाए ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और अभ्यर्थियों का संशय दूर हो सके.पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जेपीएससी,जेएसएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी शंकाओं का समाधान करना सरकार का प्राथमिक दायित्व है. उन्होंनेकहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल और पिछड़ा राज्य है,जहां बड़ी संख्या में युवा सरकारी नौकरियों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं.
रघुवर दास ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली की खबरों से युवाओं का सरकारी व्यवस्था से भरोसा उठ रहा है. उन्होंने कहा किसीबीआई जांच कराने से पूरे मामले में 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा. गड़बड़ी हुई है तो दोषियों की पहचान होगी और यदि आरोप निराधार हैं तो अभ्यर्थियों के मन की शंकाएं खत्म होगी. सरकार को बिना किसी देरी के सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए.
रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है.उन्होंनेझारखंड के छात्रों के हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से अभिलंव वार्ता कर ठोस पहल करने काआग्रह किया है.