Hindi News / धनबाद में नेताओं और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक हुए सुपुर्द-ए-खाक : धनबाद में नेताओं और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Edited By:  |
purv mantri manan mallik hue supurde khak

धनबाद:झारखंड के पूर्व मंत्री और राजनीति जगत के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक को धनबाद के वासेपुर स्थित शमशेर नगर कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उनके जनाजे में कांग्रेस नेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

धनबाद की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय आज समाप्त हो गया. पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को लेकर कई आंदोलन किए और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है.

राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

वासेपुर के शमशेर नगर कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और अपने प्रिय नेता को नम आंखों से विदाई दी. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.