पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की हालत गंभीर : बोकारो के निजी अस्पताल में भर्ती,आईसीयू में इलाजरत
बोकारो: जिले के गोमिया विधानसभा से चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे माधव लाल सिंह की तबियत चिंताजनक बनी हुई है.परिजनों ने उन्हें चास तालगाड़िया मोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल को पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह बीमार हुए थे. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तब से उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार दिखाई दे रही है.
परिजनों के अनुसार उन्हें कुछ दिन पूर्वी दिल्ली से चेकअप कर लाया गया था. इसके बाद भी अचानक बीमार पड़ गए. पूर्व विधायक के बीमार होने पर अभी तक ना तो सरकार ने संज्ञान लिया है और ना ही जिले के किसी अधिकारी ने लिया है. विधायक के भतीजे सूरज लाल सिंह ने बताया कि हम लोग परिवार वाले उनका निजी अस्पताल में इलाज कर रहे हैं. किसी ने भी अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी नहीं ली है. उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. रिकवरी काफी स्लो है, लेकिन ऑक्सीजन लेवल स्थिर बना हुआ है.