Hindi News / सभी 9 सीटों पर बीजेपी आगे, लहराया भगवा रंग, सांसद बोले-अब बंगाल विकास...

पुरुलिया : सभी 9 सीटों पर बीजेपी आगे, लहराया भगवा रंग, सांसद बोले-अब बंगाल विकास के पथ पर होगा अग्रसर

Edited By:  |
puruliya

पुरुलिया: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने पर जश्न का माहौल है. पुरुलिया में सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. रुझानों के बाद पूरे जिले में भगवा खेमे में जश्न का माहौल है. पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता जमकर खुशियां मना रहे हैं.

बीजेपी नेता और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गा रहे हैं. शहर से लेकर गांव तक भगवा रंग और अबीर-गुलाल उड़ाया जा रहा है. मिठाइयां बांटी जा रही हैं.

पुरुलिया के सांसद और राज्य बीजेपी महासचिव ज्योतिर्मोय सिंह महतो ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि "लंबे समय तक पिछड़े रहने और तुष्टिकरण की राजनीति झेलने के बाद अब पश्चिम बंगाल विकास के पथ पर अग्रसर होगा. पुरुलिया की जनता ने भ्रष्टाचार और कटमनी कल्चर को नकार दिया है.

जश्न के बीच सांसद ज्योतिर्मोय सिंह महतो ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संयम बरतने का भी आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि यह जीत का समय है, अहंकार का नहीं. हमें विपक्ष के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करना है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या उकसावे में ना आए.

दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा है. 2016 और 2021 में जिले की 9 में से 7 सीटें TMC के पास थीं. इस बार रुझानों में सभी सीटों पर TMC पीछे चल रही है.