पप्पू यादव का बड़ा ऐलान : पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का किया वादा
पटना:-केंद्र सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी बिहार मेंLPG की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच आज पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सोनपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने न केवल पीड़ित परिवार से मुलाकात की, बल्कि नीतीश सरकार पर भी तीखा हमला बोला। साफ शब्दों में कहा- कौन सरकार में है,कौन सरकार चला रहा है,किसी को पता नहीं..बिहार का कोई माँ बाप नहीं है....

"दरअसल, पप्पू यादव सोनपुर के रहने वाले बिट्टू सिंह के घर पहुँचे थे। आपको बता दें कि बीते दिनों पटना के दानापुर में बिट्टू सिंह की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुँचे सांसद ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज बिहार में किसी को नहीं पता कि सरकार आखिर चला कौन रहा है। किसकी बेटी कब किसी का शिकार हों जाएगी किसी को पता नहीं...."सिर्फ इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही सभी बच्चियों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। अपराधियों के बढ़ते मनोबल और लचर सिस्टम को लेकर उन्होंने सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। केंद्र और राज्य में सरकार केवल लाइन लगा रही है,कोरोना में लाइन,नोट बन्दी में लाइन और अब किचेन से लेकर गैस के लिए लाइन, भगवान भरोसे बिहार को छोड़ दिया गया है।
"पप्पू यादव के इस दौरे और उनके'मुफ्त गैस' वाले वादे ने अब राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। देखना होगा कि सरकार इस पर क्या पलटवार करती है।