Bihar : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम, उपेन्द्र कुशवाहा ने महिलाओं को किया सम्मानित

पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद की तरफ से आयोजित किया गया था।
बड़ी संख्या में हर वर्ग की महिलाएं हुई शामिल
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर वर्ग की महिलाएं शामिल हुई साथ ही अलग-अलग वर्ग से आने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। जिनमें रश्मि श्रीवास्तव भी शामिल हैं जो कशिश न्यूज की एंकर हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरुक होने की सलाह दी तभी महिलाओं सशक्त किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए उन्हें सजग रहना पड़ेगा।
वही जब उपेन्द्र कुशवाहा से ये पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा राजनीति में आएंगी तो उपेन्द्र कुशवाहा ने साफ जवाब नहीं दिया, बल्कि ये कहा कि ये जरूरी नहीं कि राजनीति में आकर ही अधिकार हासिल किया जा सकता बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होकर भी महिलाएं खुद को सशक्त कर सकती।
}