Live

Prashant Kishore

पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, PM मोदी, नीतीश और लालू पर साधा निशाना, कहा- बिहार में बदलाव की आंधी को कोई रोक नहीं सकता

M
manish kumar raiलेखक

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में जन सुराज की पहली रैली को संबोधित किया। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने PM मोदी, नीतीश कुमार और लालू पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी को कोई रोक नहीं सकता है।

लालू, मोदी और नीतीश पर किया हमला

प्रशांत किशोर ने रैली में आए लोगों से पूछा कि नीतीश कुमार को उखाड़ कर फेंकना है, कि नहीं फेंकना है। मोदी जी आकर कहेंगे कि नहीं फेंकना है तो नहीं मानेंगे ना। लालू का जंगलराज नहीं चाहिए ना। बिहार में बदलाव चाहिए कि नहीं चाहिए। लालू, मोदी, नीतीश का राज चाहिए कि जनता का राज चाहिए।उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी को कोई रोक नहीं सकता है।

प्रशांत किशोर ने लोगों से किया वादा

रैली को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जितने लोग आए हैं, यहीं रुकिए, आपसे यहीं मिलेंगे, खाना खाएंगे आपके साथ, फोटो भी खिचाएंगे। 10 दिन के अंदर बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत करेंगे। आज जो इन लोगों ने पाप किया है, उसका पूरा हिसाब आपके गांव, आपके प्रखंड में आकर लेंगे।उन्होंने कहा कि जनता का राज चाहिए, तो छह महीने के लिए कमर कस लो, नवंबर में आपको जनता की सरकार बनाकर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं, कि इन्होंने कई लाख लोगों को हमसे मिलने नहीं दिया है, इसका खामियाजा इनको भुगतना पड़ेगा। दस दिन के अंदर मैं यात्रा पर निकलूंगा, आपके घर और आपके गांव आऊंगा।

जिला प्रशासन पर भड़के प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर पटना प्रशासन पर भड़के। उन्होने कहा कि यहां के जिला प्रशासन ने लोगों की मदद भी नहीं कर पा रही हैं। लाखों लोगों के साथ सभा करनी थी, लेकिन लोग अभी भी जाम में फंसे हुए हैं। मै खुद दो घंटे से घूम रहा हूं, हजारों की संख्या में लोग पैदल आ रहे हैं, मेरी वजह से आपको इतना कष्ट हुआ है, इसके लिए माफी मांग रहा हूं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें