Live

Jharkhand News

गढ़वा शहर के बतासा पट्टी में एक घर से पुलिस ने बरामद की 200 अवैध बियर की बोतलें

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:-गढ़वा सदर थाने की पुलिस ने बीती रात्रि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने के दौरान शहर के बतासा पट्टी से दो सौ पीस अवैध बियर का बोतल बरामद किया है।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार लोकसभा चुनाव को देखते हुए से अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।


इस दौरान पुलिस ने जिला मुख्यालय गढ़वा के बतासा पट्टी में बबलू कुमार के घर से 200 बोतल अवैध रूप से रखे हुए बियर का बोतल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बबलू पुलिस की भनक लगते हैं घर से फरार हो गया है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें