पुलिस को मिली सफलता : जमशेदपुर में हत्या की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार,हथियार बरामद
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिकों के एक खाली क्वाटर में हत्या की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आये अपराधी बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल रामनगर के पास का रहने वाला अंकित कुमार शर्मा और मानगो निवासी विशाल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी है. इन दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने अपराधियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है.अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल बरामद किया गया है.
डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देर रात एसएसपी द्वारा सूचना मिली की एग्रिको के खाली पड़े क्वाटर में कुछ अपराधी छिपे हुए है, जो बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना का सत्यापन के लिए सिटी एसपी की निगरानी में डीएसपी मुख्यालय-1 के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए एग्रिको कॉस रोड नंबर-13 के क्वाटर नंबर एच-4/19 से अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया.