Hindi News / चाईबासा पुलिस ने आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए दंगाइयों को मॉक ड्रिल...

फ्लैग मार्च : चाईबासा पुलिस ने आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए दंगाइयों को मॉक ड्रिल में निपटाया

Edited By:  |
flag march

चाईबासा: झारखंड में आगामी त्योहारों क लेकर यानी रामनवमी, नवरात्र, सरहुल और ईद को देखते हुए पुलिस प्रशासनअलर्ट मोड पर है. शहर में विधि व्यवस्था संधारण एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. इसी कड़ी में गुरूवार कोपुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया गया. वहीं,शहर में पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए और उपद्रवी तत्वों, दंगाइयों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए फ्लैग मार्च किया.

पुलिस लाइन में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर मॉक ड्रिल किया गया. किसी भी आपात स्थिति से निपटने को लेकर तैयारियों का प्रदर्शन किया गया. पुलिस विभाग से ही दो टीमें थी,पुलिस की टीम सभी तैयारी के साथ लैश थी, वहीं पुलिस के ही दूसरे ग्रुप जो असामाजिक तत्व उपद्रवी, दंगाई, बलवाई एक रूप में थे. वह विधि व्यवस्था और शांति भंग करना चाहते थे. जैसे ही असामाजिक तत्वों और दंगाइयों बलवाइयों ने शांति विधि भंग करने, उपद्रव करने और मांहौल खराब करने का प्रयास किया पुलिस दंगाइयों, बलवाइयों पर टूट पड़ी.पुलिस टीम लाठीचार्ज, आंसू गैस, दंगा निरोधी दल, अग्निशमन विभाग और आंसू गैस पार्टी, एंबुलेंस, प्रारंभिक उपचार आदि से लैस थी और उपद्रव एवं भीड़ पर नियंत्रण कर रही थी.

पुलिस की बड़ी टीम विधि व्यवस्था संधारण में लगी हुई थी. दर्जनों मोटरसाइकल और चार पहिया वाहन, पुलिस वाहनों के साथ दंगाइयों पर नियंत्रण करने में जुटी हुई थी. इसके पश्चात एसडीपीओ सदर बहामन टूटी के नेतृत्व में डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी सार्जेंट मेजर, सैकड़ो पुलिसकर्मीयो के साथ में पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन किया और शहर के सभी मुख्य सड़को में फ्लैग मार्च निकाला.

आगे-आगे पुलिस के अधिकारी चल रहे थे, पीछे-पीछे दर्जनों हूटर लगे वाहन चल रहे थे. पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया और पर त्योहारों में दंगा, फसाद करने वाले, शांति, विधि व्यवस्था भंग करने वाले दंगाइयों, बलवाइयों को कई चेतावनी का संदेश दिया गया.वहीं,त्योहारों में विधि व्यवस्था और शांति भंग करने वाले आसामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.