Live

अधेड़ पर अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

A
Akanksha Kumariलेखक

पलामू:- प्रखंड के पांकी पश्चिमी पंचायत अंतर्गत हरैया गांव में गुरुवार की रात लगभग 9:00 बजे अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर पर सोए हुए कैलू साव नामक अधेड़ व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरैया गांव निवासी कैलू साव प्रतिदिन की भांति अपने घर रात्रि करीब 9:00 बजे सोए हुए थे इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान जोरदार धमाके की भी आवाज हुई वहीं घटना के बाद अपराधी मौके से भाग खड़े हुए। घटना के बाद जब पीड़ित के परिजनों एवं ग्रामीणों ने स्थल पर देखा तो गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के कई दांत टूटे हुए थे व उनका मुंह पूरी तरह से जख्मी हो गया था व आसपास खून भी बिखरे हुए पाए गए। जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया व मामले की जानकारी पांकी थाना पुलिस को दी गई।

मामले की जानकारी होने के बाद तत्काल पांकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई वहीं गंभीर रूप से घायल कैलू साव को इलाज हेतु मेदिनीनगरMMCH भेजा गया। इधर घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनाई दी इसके बाद सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े जहां देखा कि घायल अधेड़ के चेहरे पर गंभीर जख्म हो गए हैं जिससे घटना को लेकर गोली चलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में पांकी पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें